"कैसे
तंज कस लेते हो तुम?"
/*here we live in society where bodyshaming is part of our daily routines. Many people passes comments on girls/boys inspite of their character and innocence./*
feel the poem-
"कैसे
तंज कस लेते हो तुम
उसके जिस्म पे,ऐ दोस्त
मुझसे तो उसकी आंखो से नीचे उतरा नहीं जाता!
उसके घुंघराले बालों में उलझ जाता हूँ;
हर पल हर पहर मै अक्सर
तंज कैसे कस लेते हो तुम?
उसके जिस्म पे,ऐ दोस्त!
मुझसे तो उन बालों की उलझन से निकला नहीं जाता!
उसके बालों की उलझन से निकलू
तो उसकी झील सी गहरी आंखो में खो जाता हूँ
वो आखें है या दरिया,
मै तो इसी सवाल का होकर रह जाता हूँ
तुम तंज कैसे कस लेते हो?
उसके जिस्म पे,ऐ दोस्त
मुझसे तो उसकी आंखो से नीचे उतरा नहीं जाता!
उसके टोकने के बाद अगर आखों से उतर भी जाऊ
तो उसकी उस अल्हड़ मुस्कान पर अटक जाता हूँउसे हसता देख वक्त रूक जाता है मेरा
तुम कैसे तंज कस लेते हो?
उसके जिस्म पे,ऐ दोस्त
मुझसे तो उसकी मुस्कान के अलाव कुछ देखा नहीं जाता!
उसका शरीर मोटा है
उसका कद छोटा है
उसके चेहरे पर दाग़ हैउसकी आवाज़; उसका साज़
उसका अंग; उसका रंग
कैसे
व्यंग कैसे कर देते हो तुम?
उसके जिस्म पे,ऐ दोस्त
मुझसे तो उसकी नज़रो से उतरा नहीं जाता!
उसपे जो इतना मजाक बनाते हो
कभी बात भी की है उससे?
कभी उसे हँसते देखा है?
कभी देखा है उसकी आखों में?
खैर जाने दो ऐ दोस्त
तुम तंज़ कसो; वो तो जीएगीउसे उसकी जिन्दादिली से निकला नहीं जाता !"
-NEERAJ JHA
#stopbodyshaming
#love
