जीने के लिए जरूरी है क्या कोई रिश्ता?
शायद नहीं या शायद हा।
या फिर शायद कुछ बीच का।
चलो फिर से शुरू करते है
जीने के लिए जरूरी है क्या प्यार?
खुद से हो या खुदा से
या फिर जिसे खुदा माना हो उससे भी एक बार।
जीने के लिए जरूरी है क्या? कोई यादें
या जो बीत गई हो वही सारे बाते।
हा इश्क़ जरुरी है
जरुरी है मिलना...
हा जरुरी है तड़पन
बिछड़ना भी जरुरी है
लेकिन जीने के लिए जरूर है जीना!
अक्सर टूटना जरुरी है
जरुरी है भिखरना;
अक्सर जरुरी हो जाता है खुद को खो देना
क्यूकी अक्सर जरुरी हो जाता है खुद को खोज लेना!
जब कहि खोए नहीं तो खुदसे मिले कैसे?
जब टूटे ही नहीं कभी तो बने कैसे ?
जीने के लिए जरुरी है क्या ?
खोना खोजना टूटना बनना
बेवज़ह बेबाक कुछ भी करना!
जीने के लिए जरुरी नहीं तो क्या?
घुट घुट के मारना...
प्यार जरुरी है
टूटना भी जरूरी है बिखरना भी जरूरी है।
टूट के बिखर के खुद ही संवरना भी जरूरी है।
इश्क़ जरुरी है सनम से,
इश्क़ जरुरी है कलम से
तो समझे जनाब,
जीने के लिए क्या जरूरी है ?
-NEERAJ JHA

