बड़ी तसल्ली से बैठा हूँ,
अपना सब हार के उसपे...
उसने भी मुझे उठा कर खाक़ कर दिया...
वो कहती थी मेरे अंदर की आग पसंद है उसे,
और उसने मुझे स्याह राख कर दिया!
मैं बहुत बदसूरत;बेअदब;बदनाम हूँ,
उसने भी मेरी तारीफों में सुबह से श्याम कर दिया...
मेरी आह पर अब सबकी वाह आती है,
उसकी बेरुखी ने ऐसा मेरा नाम कर दिया...
अब मैं लड़ता भी हो खुदसे उसके लिए;
हाय!तेरी आशिक़ी ऐसा क्या काम कर दिया?
-नीरज झा

