अब कोई मानता नही

अब कोई मनाता नही 


दोस्त कई पेहले मेरे 

लेकिन अब 

मुझे कोई जगाता नही 

मुझे कोई सुलाता नही

शायद अब

मै किसी को फूटी आँख भाता नहीं 

क्यूँकी  

अब कोई मानता नही 

अब कोई मनाता नही 


मुझे डर है अकेले होने का 

मुझे डर है खुद को खोने का 

ये भीड़ मुझे भाती नहीं 

ये भीड़ मुझे बुलाती नहीं 

शायद 

अब मै किसी की समझ आता नहीं 

अब मै किसी को कुछ समझाता नहीं 

क्यूँकी 

अब कोई मानता नहीं 

अब कोई मनाता नहीं 


मशगूल हुए सब काम में 

दोस्ती रही सिर्फ नाम में 

मै करू तो बात होगी

वरना सुनि सी ये रात होगी 

अकेला होना खाता है 

शायद मुझको अब ये सब भाता है 

क्यूँकी 

अब कोई मानता नहीं 

अब कोई मनाता नहीं 


मुझको बिसर गए सब 

ना जाने किधर गए सब 

अब ना वो सारी बात होती 

अब ना वो पुरानी रात होती 

अब मै किसी के पास जाता नहीं 

अब मुझको कोई बुलाता नहीं 

क्यूँकी 

अब कोई मानता नहीं 

अब कोई मनाता नहीं 


-NEERAJ JHA