आज...बारिश की रिमझिम फुआरों ने
दिल खुशियों से... सब का भर दिया ,
बिखेरा... सुकूँ... कुछ इस तरह ...कि
कोरे कागज़ को रंगी कर दिया.

कहीं पत्तों में हलचल थी..
कहीं मोती सी बूंदें...थीं ,
कहीं बहती थी पूर्वइया..
कहीं मिट्टी की खुशबू थी.

कहीं अविरल सी वर्षा थीं...
कहीं घनघोर से बादल ,
कहीं कोयल का मीठा सुर...
कहीं बदली का फैला दल.

कहीं टप-टप की आवाजें...
सुनाई देती थीं... हर पल
मचा था शोर.. कुछ ऐसे..
सभी करतें हों कोलाहल...

कभी चंचल सा मन फिर से
मचाता...सनसनी दिल में...
उड़ा के दूर...ले जाता
दिलाता याद.. मीठे पल.

कहीं छातों के झुरमुट में...
लगे पैबंद...दिखते थे...
कहीं झोंपड... सुरागों से
हजारों लोग भिगते थे.

कहीं बच्चों का चिल्लाना..
छपाक... पानी में कुदना...
कहीं बहते... ढलानों में
किसी की क़श्ती का रुकना..

कभी चलना, कभी रुकना
कभी थम थम के.. फिर आना
अनेकों रूप बरखा के
अलग हर बार..नजराना...

निखर के धूप का आना...
खिले पत्तों का मुस्काना...
यही हैं रंग श्रावन के?
यही भादों का नजराना....?
नीना सेठिया