क्या कभी किसी ने ग़ौर किया..
हर एक कली..क्या चाहती है?
वो हँसती और मुस्काती है...
या बेबस रो कर रह जाती है..
हर मन आशंकित रहता है
न जाने वो क्या चाहती है?
इक महज धारणा है मन की
कलियाँ तो बस मुस्काती हैं!!
हंसना ही उनकी फितरत है
खिलने को जीवन पाती हैं.
क्या खिलने को बेताब हैं वो..
या..विकसित होना मज़बूरी है,
इस काल-चक्र के बंधन में..
परिवर्तन होना तो जरूरी है.
या..है विश्वास उन्हें खुद पे
जब फूल बनी.. मुस्कएंगीं
खुशियाँ बांटेगी लाखों को
नव-जीवन बीज बनाएंगी.
क्या किसी कली के खिलने को
कोई प्रयास भी..टोक सका?
कब पुष्प बनी..और मुरझाई
यौवन उसका कोई रोक सका?
अपनी गुणवत्ता थाम सदा
वो हँसती हैं..मुस्काती हैं,
जीवन अपना अर्पित करके
इक सीख हमें दे जातीं हैं.
इक सीख हमें दे जातीं हैं.
नीना सेठिया
