आज बहुत दिनों के बाद आईनें में देखा खुद को...
अपना ही चेहरा....कुछ अपरिचित सा लगा मुझको...
कुछ पल...अपलक आँखों से... खुद को निहारती थी..मैं...
और पूछ बैठी स्वयं से..क्या कुछ बदल.. सी गयी हूँ..मैं?
परिचय हुआ यों मेरा... इक नयी सी शख्सियत से...आज
थम गयी, मेरी निगाहेँ... खुद.. मुझ पे ही...अटक के.. आज...
ये अनुभवी दो आंखें... कुछ नया सा ढूँढती... थीं,
बिखरा हो जैसे कोई.सपना वो खोजतीं थीं....
पहचानने स्वयं को .. हत -प्रद सी मैं.. खड़ी थी,
मैं तो वही थी लेकिन... सूरत ये...कुछ नयी थी.
विस्मित हो !! खुद को देखा...इक रूप था नया सा,
और हंस पड़ी मैं खुद पे... ये क्या मुझे हुआ था...
आँखों कि वो चपलता .....अब शांत हो गयी है...
शब्दों कि वाक्पटुता.. भी ...स्थिरता में ढल गयी है..
चेहरे पे फैली आभा.. का तेज.. कुछ नया है..
इक ओज को समेटे.....समन्वित सा दिख रहा है
अध् -पके.. से गेसुओं में.. अब भी चमक है बाक़ी...
उम्र का परिचय.. करवानें को.... शायद यही है काफ़ी....
आँखों के इर्द -गिर्द यूँ .... फैली हैं.. कुछ लकीरें,
परिचित हैं ये करातीं... जीवन कि सब दलीलें...
माथे कि सिलवटें भी... पीछे कहाँ रह्रेंगी......
धूमिल सी रेखाओं से... वो भी तो... कुछ कहेंगी....
शायद इस आईने में... अब कुछ नया दिखेगा...
जो भी छिपा था अब तक... सब सामने करेगा...
चश्मों के दायरे से... आँखें बोलतीं हैं...
हंस के..जीये हैं जो पल... फिर उनको खोजतीं हैं...
होठों पे आ के बैठी... मुस्कान भी है चंचल...
कहती है इन लबों को....मेरी सुनों न इक पल.
मद्धम सी ये लकीरें... गहरी सी हो रही हैं
जीवन के अनुभवों को नव -रूप दे रही हैं.
हर रूप जिंदगी का....जीया सदा ख़ुशी से...
शिकवा नहीं है कोई.... सब कुछ मिला उसी से
हर दौर जिंदगी का.....कहता है इक कहानी,
सपने अलग -अलग हैं.. पर इक है जिंदगानी...
उस दौर में नशा था... इस दौर में मज़ा....है,
मिलती हूँ सब से हँस के... बस.. रंग बदल गया है.
इस आईने ने मुझको... परिचय दिया है.. मेरा..
ऐसा लगा मुझे भी....बदला है रूप मेरा..
जीवन के रास्तों पे... कुछ और संभल गयी हूँ..
मैं कुछ बदल गयी हूँ.....हाँ... कुछ बदल गयी हूँ....
नीना सेठिया
