यहाँ कहाँ मकान है
हरा भरा वितान है
हरा भरा दिखा जहाँ
निवास का निशान है
उजास से भरा हुआ
खिला खिला विहान है
समाज में रहें सदा
बड़ा भला जहान है
कहो जहाँ चलें वहाँ
न पैर में थकान है
स्वदेश प्रेम में खड़ा
जवान पर गुमान है
उठो युवा न सो अभी
कि कर्म का विधान है
असत्य का विरोध हो
कि बंद क्यों जुबान है
#नीलू_चौधरी


