वैराग्य भाव
तुम्हारी कोख में पूर्ण सुरक्षित
होने का भरोसा उस वक्त
हो गया अपध्वस्त
जब मुझे आभास हुआ
मेरी हत्या की साजिश करने वालों
के साथ तुम्हारी भी है मिलीभगत।
भयभीत होने से ज्यादा
विस्मित हुई मैं
जीवनदायिनी! तुम क्यों मृत्युदायिनी बनने
पर हो गई मजबूर?
तुम्हारे गर्भ में ही टूटकर
यूँ बिखर गई
कि वध से पहले हो गई बेजान
मर चुकी तुम्हारे आंगन में
अवतरित होने की मेरी लालसा
मेरे अंदर हुआ वैराग्य भाव का प्रादुर्भाव।
#नीलू_चौधरी
