उदास आज शाम है

उदास आसमान है।

न रंग क्यों दिखे यहां

धुआं धुआं जहान है।


बहार ही बहार है

पता चला कि प्यार है।

यकीन क्यों रहा नहीं

कि प्यार भी बढ़ा नहीं।


निगाह में फ़रेब था

पता कहाँ कि ऐब था।

छले गए छले गए

जगे न नींद से जगे।


न था लगाव देह से

कि देखते न नेह से।

हुई उजाड़ जिंदगी

न खत्म हुई बंदगी।


रची गई न मेंहदी

कि मांग भी सजी नहीं।

अथाह वेदना मिली

पहाड़ जिंदगी हुई।


नसीब को न कोसना

बुरा हुआ न सोचना।

फ़रेब दूर हो गया

सुकून से जियो जरा।


#नीलू_चौधरी