क्यूँ हाथ में कलम न यूँ खंजर तलाश है,

जिस हाथ में भी फूल थे पत्थर तलाश है।


कानों में गूँजती हैं सदा उनकी सिसकियाँ,

कैसे सुकूँ से सोयें वो बिस्तर तलाश है।


बेताब नैन मेरे हैं बेखाब जिंदगी,

गम दूर कर सकें जो वो रहबर तलाश है।


यूँ उम्र ही गुजार दी फुटपाथ पे सदा,

अब मर सकें सुकूँ से मुझे घर तलाश है।


दुख दर्द से रिहाई तो दे दो मेरे खुदा,

अपना पता बता दो तेरा दर तलाश है।


हैरान हम रहें कि ये भगवान हैं कहाँ,

क्यूँ झाँकते न खुद में यूँ बाहर तलाश है।


#नीलू_चौधरी