सुनो तुम आजकल की

   लड़कियों!

इमोशनल ब्लैकमेल करने वाले

चाहे तुम्हारे माँ-बाप ही

  क्यों न हों

शादी की मंडी में

बैठने से कर देना इंकार

शर्तों पे होने वाली शादियों को

मत करना स्वीकार।

जितनी बार तुम बैठोगी

शादी की मंडी में

उतनी ही बार तुम्हारे

आत्मसम्मान का घोंटा

जाएगा गला

तुम नापी,तौली,परखी जाओगी

सर्वगुणसम्पन्नता व कार्यदक्षता

के माँगें जाएँगे

प्रमाणपत्र तुमसे।

बावजूद

खल जाएगी उन्हें

तुम्हारी कोई और कमी

फिर तुम

कर दी जाओगी

अस्वीकृत!


सुनो लड़कियों!

नकार दो शादी की

इस सौदेबाजी को।

किसी को भी इतना हक मत दो

कि वो तुम्हारे

आत्मसम्मान का गला घोंट सके।

#नीलू_चौधरी