शहर ये आज यूँ वीरान है क्यूँ सड़क भी इस कदर सुनसान है क्यूँ   डरी हैं बेटियाँ घर में यहाँ अब दिखे इंसान जो,हैवान है क्यूँ   सदा जुल्में सही हैं औरतें चुप लबों पे फिर भला मुस्कान है क्यूँ   दरख्तों को हटाया काट कर फिर भला अब आदमी हैरान है क्यूँ   चमन उजड़ा,बसेरा छिन गया जब परिंदों का वनों में जान है क्यूँ