बन मसीहा सबका प्यारा हो गया था जमीं पर अब सितारा हो गया   सर झुकाया तू खुदा के दर नहीं अब खुदा ही इक सहारा हो गया   पढ़ सकी आँखें नहीं उसकी कभी इक खता बस ये खुदारा हो गया   कहकहों से है सजी महफ़िल तेरी बस यही सुन दिल तुम्हारा हो गया   दिल हुआ बर्बाद तेरे प्यार में या खुदा कितना खुदारा हो गया