हमें वरदान दे दो माँ
हमें सद्ज्ञान दे दो माँ
कभी वीणा बजाकर तुम
हमें सुर तान दे दो माँ।
अँधेरा है घना छाया
दिखा दुर्बुद्धि का साया
दया कर भारती अब तो
भला इंसान भरमाया।
सदा हम मूढ़ अज्ञानी
बना माते हमें ज्ञानी
जलाएँ ज्ञान का दीपक
सदा बोलें मधुर वाणी।
सुनो वागेश्वरी अब तो
नमन स्वीकार हो अब तो
मिटा तुम मूढ़ता सबकी
करो उद्धार भी अब तो।
#नीलू_चौधरी
