मेरी यादों में कौन रहता है
ख्वाब पलकों तले सजाता है
प्यार में इस कदर है पागल वो
नाम लिख रेत पर मिटाता है
आसमां पे मैं चाँद को देखूँ
चाँद में तू मुझे झलक जाता है
दोस्ती डगमगा रही मेरी
तीर सा बात वो चुभाता है
अजनबी हो गया है फिर से क्यूँ
फासला तू सदा बढ़ाता है