चाँद भी खुश देखकर अपनी सजी बारात है

यूँ सितारों से सजी ये जश्न वाली रात है


हो गया बेनूर चंदा ढह गए हैं ख्वाब सब

आ गया सूरज फलक पर दे गया सौगात है


रो रही धरती यहाँ पर गमज़दा है आसमाँ

अश्क का दरिया बहा यूँ मत कहो बरसात है


ये जमीं प्यासी बहुत है प्यास तो आकर बुझा

खूब बरसा आसमाँ अब क्या गजब लम्हात है


बारहा ही ज़ख्म देकर ज़ख्म को गहरा किया

वक्त तो हर ज़ख्म को भरता यही सच बात है

#नीलू_चौधरी