मत बिताओ जिन्दगी रोते हुए क्या हुआ जो तुम नहीं उसके हुए   देख कितने दर्द में है आसमां चाँद गायब आज जब पूरे हुए   जागना तो सीख जाओ ठीक से यूँ गुजारो दिन नहीं सोते हुए   बेटियों की चीख भी सुनते नहीं आदमी सारे यहाँ बहरे हुए   चंद नोटों ने बदल डाला तुम्हें तोड़ कर वादे सभी झूठे हुए   #नीलू_चौधरी