जान से प्यारा मुझे अपनी निशानी दे गया इस तरह सबकी जुबां पे इक कहानी दे गया   लाख समझाया मुझे,मैं बेवफा कहती रही जाते जाते वो मुझे यादें पुरानी दे गया   चाँद की ही चाँदनी में मैं तुझे देखूँ सनम चाँद ही आकर मुझे रातें सुहानी दे गया   वो हिफाजत कर रहा था देश का हर हाल में देश पर वो जान दे अपनी जवानी दे गया   जिंदगी तो बस यूँ ही ठहरा हुआ पानी सा था वो जो आया जिंदगी को इक रवानी दे गया