निराश तू न हो कभी,
हताश तू न हो कभी।
दिखे कि द्वार बंद जो,
अनंत द्वार भी खुले,
न सोच तू भविष्य को,
कि भूत को बिसार दे ।
तुझे नहीं न भान है,
न हीन तू महान है,
न छोड़ साथ सत्य का,
न जीत में न हार में।
रहो न यूँ उदास तू,
न छोड़ आज आस तू,
न हौसला बुझे कभी ,
न दूर हो खुशी कभी।
निराश तू न हो कभी,
हताश तू न हो कभी ।
#नीलू_चौधरी
