दर्द में भी मुस्कुराना सीखिए जख्म पर मरहम लगाना सीखिए   दूसरों के काम भी आओ जरा काम से ना जी चुराना सीखिए   बेवफा तुम सा न देखा है कहीं प्यार को अब तो निभाना सीखिए   छोड़ते जूठन भला हम क्यूँ यहाँ अन्न भूखे को खिलाना सीखिए   खून में आया नहीं चमचागिरी शान से अब सर उठाना सीखिए