अभी उम्मीद है जिन्दा मेरा अरमान रहने दो
मेरे लब पर सदा बिखरी हुई मुस्कान रहने दो
बुजुर्गों के लिए घर में जगह कम क्यूँ है पड़ जाती
सदा घर है उन्हीं का और ये सम्मान रहने दो
अभी ऐ जिंदगी तुझ पे कहानी लिख रही हूँ मैं
मगर कुछ मशवरा देते हैं कि उन्वान रहने दो
तेरी यादों को मुश्किल से मिटा पायी हूँ मैं दिल से
हुआ बंजर मेरा ये दिल सदा वीरान रहने दो
सदा ही दोस्त बनकर तो निभाते दुश्मनी हो तुम
न खुद को यूँ गिराओ अब भला इंसान रहने दो