अब नहीं अपमान होगा
खास है वो भान होगा
रच रही इतिहास है वो
फिर सुता का मान होगा
पाप का अवसान होगा
पुण्य का जयगान होगा
मर्द हो ये गर्व मत कर
शून्य बन आसान होगा
तम घिरा दिनमान होगा
मौत का सामान होगा
बेखबर तू दुश्मनों से
तू रहा नादान होगा
देखना अवदान होगा
पथ सुगम आसान होगा
अंत होगा पतझरों का
फिर वसंती गान होगा
#नीलू_चौधरी
