अपना लहू पिलाकर

जिसने मुझे अस्तित्व प्रदान किया

सारी रात जागकर

जिसने मेरी सेवा की

आँचल की छाँव में

जिसने मुझे सुलाया

वह और कोई नहीं

मेरी माँ ही तो है।

 

समाज के ताने सुनकर भी

जिसने मुझे पढ़ाया

अहर्निश श्रम करके

जिसने मुझे सुकोमल बनाया

खुद आँसू पीकर भी

जिसने मुझे हँसाया

वह और कोई नहीं

मेरी माँ ही तो है।

 

आज मेरी ही झिड़की सुनकर

अपने टूटे सपनों पर आँसू बहाने वाली

और कोई नहीं

मेरी माँ ही तो है।

#MyPoetry4MyMaa

#MothersDay