खुदा का दर मुझे मंजिल नजर आए यहाँ हर शख्स क्यूँ कातिल नजर आए   निभा सकती नहीं मैं दोस्ती अपनी मुझे तो आप भी बेदिल नजर आए   दिया जलता रहे उम्मीद का जैसे समंदर बीच भी साहिल नजर आए   सुनाती हूँ कहानी उन परिंदों की उड़ें फिर भी नहीं हासिल नजर आए   जहाँ सुन्दर नज़ारे देखती थी मैं वहाँ उजड़ा पड़ा महफ़िल नजर आए