मेरी हास्य कविता : 

 

बात उन दिनों की है

जब मैं थी कॉलेज की स्टूडेंट।

डायरी के पन्नों पर

कुछ लिखने का था शौक

एक दिन...

कुछ सहेलियों ने

मेरी रचना पत्र-पत्रिकाओं में

भेजने के लिए मुझे बहकाया

मेरे मन मे भी

प्रसिद्धि पाने का शौक चर्राया।

झटपट कुछ रचनाएँ कादम्बिनी के पते पर

पोस्ट कर डाला...

लेकिन मैं रहने लगी परेशान!

रचना नहीं छपने से ज्यादा खौफ था

भाई से चिढ़ाए जाने का....

मैं रोज सुबह से शाम 

खिड़की के पास बैठने लगी...

चार दिन बीते

पाँचवें दिन माँ ने पूछा

तेरा आसन यहाँ से क्यों नहीं हिलता?

कुछ तो बोल,तेरा मुँह क्यों नहीं खुलता?

मैं क्या बोलती?

फिर भी मुँह खोलना पड़ा

माँ से बोलना पड़ा...

मुझे तो डाकिए का है इंतजार

ताकि मेरी लौटी हुई रचनाएँ

ना लगे भाई के हाथ।

तभी घर में ठहाके की गूँज सुनाई दी

भाई के हाथ मे मेरी लौटी हुई

रचनाएँ दिखाई दी।

#नीलू