क्यों नहीं मुँह खोलती है नारियाँ
बस दिखाई दे रही लाचारियाँ
मुँह जरा खोलो सभी काले यहाँ
खोल सबका पोल जो बैठे जहाँ।
है पता सबको कि सर्जनहार हो
यह न भूलो शक्ति की अवतार हो
याद तुम रखना महागौरी तुम्हीं
हो तुम्हीं काली कि हो दुर्गा तुम्हीं।
अब सहन करना न अत्याचार को
भस्म कर दो पापियों के पाप को
देवियाँ हुंकार भरना है तुम्हें
शत्रु का संहार करना है तुम्हें।
चीख तेरी अब यहाँ बहरे सुनें
गर्जना सुनकर तुम्हारी वो डरें
दुष्ट बदलो चाल अपनी तुम अभी
गर न बदले बच न पाओगे कभी।
#नीलू_चौधरी


