रोऊँ या फिर हास करूँ मैं? किसको गले लगाऊँ मैं? खुशियां आयी दामन में भर, गम का साया साथ चला है। कुछ रूठे, कुछ बिछुड़े पल में, कुछ नव जुड़ आए इस पथ में! पल में रोते, पल में हँसते, सुख-दुख दोनों साथ मिले हैं! दोनों को गले लगाऊँ मैं! रोऊँ या फिर हास करूँ मैं? किसको गले लगाऊँ मैं?