अब मौत बनी बीमारी है
मत घबरा किसकी बारी है
तू निश्चय ही बच जाएगा
बिन रोटी रात गुजारी है
बिखरी हैं पटरी पर लाशें
ये जुर्म बहुत ही भारी है
है मजदूरों की मजबूरी
साँसें उनकी सरकारी है
ये बंद रहें कैसे घर में
बस रोटी ही लाचारी है
अपनों से मिलना है मुश्किल
बेशक जीना दुश्वारी है
सुन मनमानी करने वाले
अब रोती दुनिया सारी है
मानो तो दोष कभी अपना
ये ईश्वर सब पर भारी है
#नीलू_चौधरी
