खौफ में अब तू जियेगा कब तलक
मौत से यूँ ही डरेगा कब तलक
मत करो यूँ चाँद का दीदार तुम
रात भर यूँ ही जगेगा कब तलक
इश्क ने तो कर दिया बर्बाद ही
इश्क में अब तू लुटेगा कब तलक
धर्म पर ही लड़ रहे हैं हम सभी
आदमी यूँ ही लड़ेगा कब तलक
मारना होगा हमें आतंक को
सत्य से अब वो लड़ेगा कब तलक