तुम अम्बर के प्रखर सूर्य हो
मैं पूनों की चाँद हूँ।
तुम दिवस के खिले धूप हो
मैं बहती मंद बयार हूँ।
तुम नभ पर छाए बादल हो
मैं बरसा की धार हूँ।
तुम धरा पर अचल वृक्ष हो
मैं सरिता की धार हूँ।
तुम प्रकाशमय दीपक हो
मैं उसकी जलती बाती हूँ।
मैं तुझमें,तुम मुझमें लय हो
यह जीवन सुन्दर काव्य है।
#PoetryofLove