था खड़ा दीवार जो ऊँचा हुआ भाइयों के बीच क्यूँ झगड़ा हुआ   घर हुआ सूना बुढ़ापा शाप है था चमन गुलजार अब उजड़ा हुआ   अब्र में क्यूँ छुप गए हो चाँद तुम अब तेरा दीदार तो सपना हुआ   लड़ रहा है वो बुरे हालात से है कभी दिखता नहीं हारा हुआ   दर्द पीते ही रहे हैं उम्र भर अश्क आँखों से बहा दरिया हुआ   तीरगी अब बढ़ गई है दूर तक दीप तो रख दो कोई जलता हुआ