क्यूँ जुबां पे बात लाते ही नहीं,
इश्क तो करते जताते ही नहीं।
उम्र भर हम अश्क पीते ही रहे,
आप तो कहते सताते ही नहीं।
ज़ख्म पर तो लोग छिड़केंगे नमक,
ज़ख्म अपना हम दिखाते ही नहीं।
नफ़रतों की आग भड़की है यहाँ,
प्यार दिल में क्यूँ जगाते ही नहीं।
आपके दर रोज़ आते हैं ख़ुदा,
दर्द फिर भी क्यूँ भगाते ही नहीं।
#नीलू_चौधरी
