यहाँ दीपक जलाया जा रहा है

अँधेरा को मिटाया जा रहा है

 

बनाएँ आँगनों में अल्पना हम

घरों को यूँ सजाया जा रहा है

 

उजाला हम करेंगे हर घरों में

दिया फिर जगमगाया जा रहा है

 

दिलों में मैल को जमने न देंगे

जमा गंदा हटाया जा रहा है

 

न सूखे स्नेह की बाती कभी ये

चलो रिश्ता निभाया जा रहा है

 

~नीलू चौधरी