ठोकर मुझे मिली है,मुहब्बत नहीं मिली क्यूँ आपकी मुझे ही इनायत नहीं मिली   दरिया की चाह थी कि समंदर से जा मिलूँ कैसे मिले उसे तो इजाजत नहीं मिली   हम प्यार जो किए कि लगे हो गई खता इस जुर्म की मुझे तो जमानत नहीं मिली   वादा किए थे आप, न आए यहाँ कभी मालूम है कि आपको फुरसत नहीं मिली   कानून तो कहे कि मिले औरतों को हक पर औरतों को घर में ही इज्जत नहीं मिली