ज़िन्दगी में खास हो तुम

हर समय ही पास हो तुम

छोड़ना मत साथ मेरा

इस नयन के हास हो तुम।


कह न पायी रात तुमसे

यूँ विरह की बात तुमसे

अश्रु जल झर झर रहे हैं

खा गई हूँ मात तुमसे।


यूँ न समझो बेसहारा

हो भरोसा क्यूँ दुबारा

ईश ही जब दंड देंगे

फिर समझना कौन हारा।


दग्ध उर है मत जला अब

यूँ नहीं देना सिला अब

भूल कटुता और पीड़ा

है नहीं कोई गिला अब।


#नीलू_चौधरी