मृत्यु के है द्वार जाना

अब नहीं कोई बहाना

छोड़ दो सब मोह माया

हाथ खाली यार जाना

 

अब तलक क्या क्या किए हैं?

किस तरह से हम जिए हैं?

झूठ,धोखा,छल सभी कुछ

जिन्दगी भर हम किए हैं

 

आज खुद पर दृष्टि डालें

अश्रु जल जितना बहा लें

पर समय लौटा कहाँ है?

कर्म फल कैसे मिटा लें?

 

यूँ समय हम क्यूँ बिताएँ?

अब दिया बन जगमगाएँ

उम्र जो थोड़ी बची है

प्यार उर में हम जगाएँ।

 

#नीलू_चौधरी