तुमको यहाँ न देख दिवाना बदल गया
नजरें हुई न चार फ़साना बदल गया
दिल था उदास आज उसे खुद पता नहीं
देखा हसीन ख़्वाब तराना बदल गया
मुझको गरीब देख फिराते नजर सभी
अब ठाट क्या बढ़ा कि जमाना बदल गया
आना पड़ा हमें न कभी आपकी गली
हम खोजते कहाँ कि पुराना बदल गया
आया नया चलन कि यहाँ सब बदल गया
बदला भला लिबास कि खाना बदल गया