गिरा गिरा सदा गिरा तू आदमी अजीब है,
निगाह से उतर गया बड़ा तू बदनसीब है।
अभी अभी जो शख़्स था मरा इलाज के बिना,
ज़मीर बेचकर जिया तू लालची तबीब है।
प्रधान के ख़ुशामदी लिखे जो रात को भी दिन,
वो दूसरा कोई नहीं बिका हुआ अदीब है।
तलाशते रहे उसे यहाँ वहाँ जहाँ तहाँ,
अभी अभी पता चला वो दिल के ही क़रीब है।
क़सूरवार है मगर शिक़ायतें करें भी क्या ,
दिया है दर्द जो सदा सुनो मेरा हबीब है।
फलक का चांद है फिदा ज़मीं के चाँद पर सुना,
सुना धरा को है गुमां कि चाँद ख़ुशनसीब है।
#नीलू_चौधरी
