आप ऐसे न छोड़ घर जाएँ घर हमारे कहीं बिखर जाएँ   आज वीरान गाँव है सारा गाँव क्यूँ छोड़ हम शहर जाएँ   राह चलते मुझे दिखे रहजन अब बताएँ कि हम किधर जाएँ   आप मेरी खता बता तो दें क्यूँ नजर फेर कर गुजर जाएँ   नासमझ तो दिखे नहीं इतने बात छोटी रहे बिफर जाएँ