भाई-बहन के बीच
स्नेह और विश्वास का प्रतीक
अनोखा है ये राखी का त्योहार।
बचपन की तरह आज भी
मुझे रहता है इसका बेसब्री से इंतजार।
भाई के माथे पर मंगल टीका और कलाई
पर स्नेह से पगा
कच्चा धागा बाँध मैं यूँ
संतुष्ट होती हूँ, मानो
भाई को रक्षा के अभेद्य कवच से
घेर देती हूँ।
ईश्वर से बस यही दुआ माँगती हूँ-
भाई का घर आबाद रहे
मायका मेरा गुलजार रहे!