हाय रे चल पड़ी किस डगर जिन्दगी
सामने मौत है बेखबर जिन्दगी
देश को छोड़कर बेवतन हो गए
यूँ भटकती रही दर बदर जिन्दगी
देश के वास्ते खा रहे गोलियाँ
मौत ही बन गई हमसफर जिन्दगी
वक्त मिलता नहीं बात कैसे करें
भाग ऐसे न तू अब ठहर जिन्दगी
यूँ खफा मत रहो मन न मैला करो
साथ हँस ले कि है मुख़्तसर जिन्दगी