सुनो ऐ जिन्दगी जीना कभी दुश्वार मत करना जरा सुन इस तरह मुझको यहाँ बेजार मत करना   बने हो दोस्त तुम तो फिर निभाओ दोस्ती अपनी कभी भी दोस्त बनकर पीठ पर तुम वार मत करना   रहूँ खामोश यूँ पर मत समझ कमजोर तुम मुझको मिटा सकती तुझे पल में कभी लाचार मत करना   गरीबी में पली बेटी कमी कुछ भी नहीं उसमें अमीरों के यहाँ नीची कभी दस्तार मत करना   मिली है जिन्दगी कुछ ही दिनों की यार अब समझो हँसो खुलकर,रहो मिलकर कभी तकरार मत करना