मुहब्बत है तुम्हीं से दिल तुम्हारे नाम हो जाए
जगा उल्फ़त सकूँ दिल में कि मेरा काम हो जाए
जुबां पे हर किसी की है कहानी प्यार की मेरी
न चाहूँ मैं कि मेरा इश्क यूँ बदनाम हो जाए
सदा चाहत रही तुझको नजर भर देख मैं सकती
नहीं मालूम है कब जिंदगी की शाम हो जाए
बढ़े हैं दर्द दिल के बढ़ गई बेचैनियां मेरी
कहीं अल्फ़ाज ही मेरे न अब गुमनाम हो जाए
कभी पैगाम देकर अम्न का तुम तो जरा देखो
तभी शायद तुम्हारे साथ ये आवाम हो जाए