कितनी मुखर थी वह!
अपनी बातों को दूसरों के समक्ष
रखने में पूर्ण सक्षम!!
गोत्र क्या बदला
पूरा व्यक्तित्व ही बदल गया उसका।
हर गलत का विरोध करने वाली
बहिर्मुखी लड़की
एकाएक...
अंतर्मुखी औरत में तबदील हो गई।
हर ताने उलाहने को रोज ही सुनना
हो गया उसके आदत में शुमार।
झेलने लगी मानसिक अत्याचार
हो गई अनिद्रा की शिकार।
लगता है औरत होने का कर्ज
अदा कर रही है वह!!