नीला रंग बहुत पसंद हैं मुझे शायद प्रतिबिम्ब हैं मेरा आकाश की अनंत नीलिमा या समंदर की नीली गहराई समेट लेती हूँ मैं भीतर अपने और खुश हो लेती हूँ शायद कुछ सोचकर ही माँ ने मुझे नीलिमा नाम दिया होगा उड़ सकूँ ताकि अनंत आकाश तक और तैर सकूँ समंदर की गहराई में भीग सकूँ बारिश में.