तेरे जागने से पहले वो जागति है ,

तेरे रोने से पहले वो रो देती है ,

तेरे कुछ मांगने से पहले वो हाजिर कर देती है 

वो तेरी माँ है , वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।


होता है तुझे थोड़ा सा दर्द वो बहुत सारा रो देती है , 

लगती है तुझे थोड़ी सी भूख वो बहुत कुछ बना लेती है ,

लगती है तुझे छोटी सी खरोच वो तेरी डॉक्टर भी बन जाती है, 

वो तेरी माँ है ,वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।


तेरे साथ न जाने कितनी रातें वो  जगी है ,

तेरे साथ ना जाने कितना हसी है ,

तेरे साथ ना जाने कितना रोई भी है ,

वो तेरी माँ है ,वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।


जब तुझे सुई लगती है ना तो तुझे दर्द होने से पहले उसको दर्द हो जाता है ,

जब तू पहली बार अपनी साइकिल से गिरा था ना तो रात भर तेरे पास से उठी नहीं थी वो ,

जब तुझे कभी हल्का सा भी बुखार हुआ था ना तो तेरी माँ

मर्ज़ की दवा बन गयी थी ,

वो तेरी माँ है ,वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।


जब तक तू रोटी का एक निवाला अपने मुँह में नहीं डालता ना तब तक वो भी भूखी रहती है ,

जब तक तू शाम को वापस लौट कर घर ना आ जाता तब तक दरवाजे को बार बार  निहारती है वो ,

जब तक तू उसे आकर बता नहीं देता की सब ठीक है तब तक चैन से नहीं बैठती वो ,

वो तेरी माँ है, वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।


जब तू कुछ नहीं बोलता था ना तब भी वो तेरी भाषा समझती थी , 

आज भी तू उसे कुछ बातये या ना बातये तेरी भाषा वो समझ जाती है , 

तेरी हर कही उनकाही बात वो समझती है ,

वो तेरी माँ है ,वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।


तुझे हर ख़ुशी देने के लिए उसने अपनी खुशियों से समझौता कर लिया ,

तुझे समय देते देते आज उसके पास खुद के लिए ही समय नहीं है ,

तुझे अच्छा भविष्य देने के लिए उसने अपना भविष्य तेरे नाम कर दिया ,

वो तेरी माँ है ,वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।


तुझसे कभी कुछ नहीं माँगा है उसने और ना ही कभी मांगेंगी, 

लेकिन अगर हो सके तो रोज़ थोड़ा सा वक़्त देना उसको , इसमें ही सारे ज़माने की ख़ुशी मिल जाएगी उसको 

वो तेरी माँ है, वो तुझे तुझसे बेहतर जानती है ।।