जब कोई जन्मदिन पर तुम्हारे ख्वाहिश करता है तुम्हारी लम्बी उम्र के लिए याद रखना दोस्तों यह भी तुम सरहद पर कोई लड़ता है तुम्हारी हर मुस्कान के लिए
ख़ुशी बहुत होती होगी तुमको ज़हन में जब तुम्हारी कंपनी को सराहा जाता है ऊंचाइयों के लिए यह तुम भूल न जाना दोस्त कहीं सरहद पर कोई खड़ा है तुम्हारे हर अरमान के लिए झूम उठते होगे तुम उन्माद में जब जीतते हो तुम चुनाव देश की सेवा के लिए स्मरण कर लेना उन्हें भी ए दोस्त सरहद की रक्षा करता है जो तुम्हारे आसमान के लिए कहाँ संभव है आसानी से यूँ हँसना खिलखिलाना जो देश टूट जाए विपदाओं और परेशानियों से हमारी हर ज़ुम्बिश और ख़ुशी ऋणी है उनकी सरहद पर जो मर मिटता है हमारी महकती शाम के लिए!