ज़िंदगी तेरी हर सज़ा मंजूर
इश्क के दर्दों गम कज़ा मंजूर
खुश रहे तू सदा दुआ है मेरी
मुझको तेरी हर इक रज़ा मंजूर
बाद तेरे नहीं बचेगा कुछ
ज़िंदगी मुझको बे-मज़ा मंजूर
जचता है मुझको तन्हा ये आलम
अब से ये दर्द मुर्तज़ा मंजूर
दूर रहकर करीब रहना है
जीस्त तेरी ये भी अज़ा मंजूर
नीलम बंसल

