थम गऐ ये रास्ते, पर मैं नहीं ठेहरा. ये परदेस है, ये घर नहीं मेरा. एक झोली में समाई मेरी गरीब दुनीया, मेरी ही तक़दीर में लिखी क्यों ये कमियाँ? रस्ता दुश्वार, जाना है बोहत दूर. कमज़ोर नही मैं, बस बेहद मजबूर. क्या पोहचुँगा मैं घर? मैं जानता नही. किस्मत से अब ज़ियादा कुछ मांगता नहीं. मेहनत मज़दूरी से बनाऐ कितने ही घर, क्यूँ मेरा कुनबा आज खुद बेघर? लगता है मलकलमौत ने लगा दीया पेहरा, ये परदेस है, ये घर नहीं मेरा.
-AfrinShaikh @AfrinNazms
